मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई में महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने गुरुवार को एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र से आग्रह किया कि वह दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को उनकी उपलब्धियों के सम्मान में देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित करे। बता दें कि रतन टाटा का मुंबई में निधन हो गया था। आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पद्म विभूषण रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मंत्रिमंडल ने रतन टाटा के निधन पर शोक प्रस्ताव भी पारित किया। टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें 2008 में देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।