दो दिन पहले तक रेवाड़ी विधानसभा सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर चुके पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर अपनी रणनीति को बदल दिया है। वे आप की टिकट पर मैदान में नजर आएंगे। इससे वोटों का गणित भी बदल गया है। सतीश यादव की झाडू (आप का चुनाव चिन्ह ) अब मॉडल टाउन ( पूर्व मंत्री कप्तान अजय यादव का आवास ) में ज्यादा सफाई करते हुए नजर आएगी। यहा बता दे की चार माह पहले हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आप ने मिलकर चुनाव लड़ा था और आप कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए जमकर पसीना बहाया था। इस चुनाव में अलग हो जाने से कांग्रेस को मिलने वाला वोट कम हो जाएगा। इतना ही नही एससी और एसटी वोट बैंक पर भी आप कांग्रेंस से झपटा मारकर कुछ हिस्सा अपने पास रख लेगी यह भी तय है। निर्दलीय के तोर पर जो नुकसान भाजपा को होने जा रहा था वह अब कांग्रेस को होता नजर आ रहा है। सतीश यादव का अपना वोट बैंक है। वे पहले भाजपा से टिकट मांग रहे थे। नही मिलने की स्थिति में वे आप के पास पहुंचे हैं। इस सीट पर अभी तक की स्थिति त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस के पक्ष में ज्यादा रही है। कप्तान परिवार आमने सामने की लड़ाई में ज्यादा मुश्किल में रहा है। उधर आप के समर्पित कार्यकर्ता संजय शर्मा ने टिकट नही मिलने पर निर्दलीय लड़ने का एलान कर दिया है। संजय कई माह से चुनाव की तैयारी में लगे हुए थे। 11 सितंबर को नामाकंन भरेंगे। कुल मिलाकर चुनाव जैसे ही अपने चरम की तरफ बढ़ने लगेगा तस्वीर साफ होने लग जाएगी।