इस बार भाजपा अपने प्रतिघात से, कांग्रेस अपने कारनामों से धाराशाही होगी
रणघोष खास. ग्राउंड रिपोर्ट
इस बार के हरियाणा विधानसभा चुनाव में जो तस्वीर अब साफ नजर आ रही है। वह भाजपा ओर कांग्रेस की सेहत के लिए ठीक नही है। खुद को विश्व का सबसे बड़ा ओर अनुशासित संगठन होने का दावा करने वाली भाजपा चुनाव में पूरी तरह से प्रतिघात से लहुलुहान होने जा रही है। जो प्रत्याशी इस भ्रम में है की उनका मुकाबला कांग्रेस या अन्य दलों या जनता की नाराजगी है तो वे अंधेरे में है। उन्हें इन वजहों से ज्यादा अपने ही हराने में पूरी ताकत लगा रहे हैं। उसमें वो लोग प्रमुख तोर पर शामिल है जिनके साथ खुद प्रतिघात हुआ है ओर वे अभी तक इससे उबर नही पाए है। भाजपा में ऐसे लोग बेहद असरदार है जाहिर है हमला भी अच्छा खासा जख्म देने वाला रहेगा। कमाल की बात यह सबकुछ इतनी चतुराई और मंजे हुए खिलाड़ी की तरह होगा की किसी को भनक तक नही लगेगी। दरअसल ऐसा करने वाले भी इतने गलत नही है। उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया। सही मायनों में इनके साथ भी शातिर अंदाज में प्रतिघात हुआ है जिसकी वजह से वे पूरी तरह से समझ नही पा रहे है की पीछे से ऐसा क्यों किया सामने बताकर स्थिति स्पष्ट कर सकते थे। भाजपा की ऐसी कोई सीट नही जहां भीतर खाने भाजपाई ही भाजपाई राजनीति में एक दूसरे का वजूद खत्म करते हुए नजर आएंगे। हालांकि ऐसा पहले भी होता रहा है लेकिन इस बार तादाद बहुत ज्यादा है। इसका हार जीत पर व्यापक असर भी पडेगा क्योंकि किसी भी राजनीतिक दल या प्रमुख नेता की कोई लहर नही है। यह चुनाव पूरी तरह से उम्मीदवार की अपनी हैसियत और चुनाव प्रबंधन पर टिका हुआ है। कुछ उम्मीदवारों का प्रबंधन तो पूरी तरह से बाजारू बन चुका है जिसमें वे धन को ही सबकुछ मानकर भ्रम में जी रहे हैं।
कांग्रेसी अपने पुराने कारनामों का खामियाजा भुगतेंगे
यहा भाजपा के लिए राहत वाली बात यह है की कुछ सीटों पर कांग्रेसी प्रत्याशी लंबे समय तक राज करते आ रहे हैं और उनके क्षेत्र के हालात पूरी तरह से बेकाबू है। इन प्रत्याशियों पर खुलेआम विकास के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार करने के आरोप लग रहे हैं। इसमें रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ विशेष तौर से शामिल है जहां घोटालों के आरोपों पर कांग्रेस इतनी मुखर नही है। बहुत सी सीटों पर तो कांग्रेसी उम्मीदवार ही कांग्रेस पार्टी बने हुए हैं। उनका आवास ही पार्टी कार्यालय है। जबकि भाजपा इससे कई गुणा बेहतर स्थिति में है।