बिखरे वोट से पप्पू दूसरी बार जीत जाएगा, भाजपा को दुर्योधन पहले ही मार रहा है
रणघोष अपडेट. रेवाड़ी
रेवाड़ी विधानसभा सीट पर अपने रसूक से सबसे ज्यादा वोटों की अहमियत रखने वाले उम्र में सबसे बड़े ओर आवाज में सबसे युवा रणधीर सिंह कापड़ीवास अब जो कदम उठा रहे हैं उसमें अब कोई मिलावट नही है। वजह यह उनके जीवन का अंतिम चुनाव था जो भाजपा की टिकट पर लड़ना चाहते थे। कापड़ीवास की माने पार्टी में दुर्योधन जैसे घमंडी आ जाए तो वह भी धृतराष्ट्र बन जाती है। जिसका आगे चलकर क्या अंत होता है यह बताने की जरूरत नही है। इस बार इस सीट पर वोटों का बिखराव रहा तो पप्पू दूसरी बार जीत जाएगा। उनका इशारा कांग्रेस प्रत्याशी की तरफ था। उन्होंने कहा की इस बिखराव की वजह से हर चुनाव में काबलियत ओर जिम्मेदारी हार जाती है। जिसके कारण इस क्षेत्र की हालत वृद्आश्रम में रहे उन बुजुर्गों की तरह बन चुकी है जिन्हें यह आभास नही था की उनकी औलादें बड़ी होकर सबसे पहले उन्हें अपने घर से निकाल देगी। कापड़ीवास ने कहा उन्होंने किसी उम्मीदवार को अपना समर्थन नही दिया। उनके पास कांग्रेस से चिंरजीव राव, भाजपा से लक्ष्मण यादव, आप से सतीश यादव, आजाद प्रशांत सन्नी यादव आए थे। जीवन में खुश रहे का आशीर्वाद जरूर दिया लेकिन समर्थन का कोई मतलब नही है। उनका स्पष्ट कहना है की इस सीट पर वोटों का बिखराव बहुत हो चुका है। अगर यही स्थिति रही तो पप्पू दूसरी बार जीत जाएगा। इसे रोकना बहुत जरूरी है। इलाके की भलाई के लिए सभी को बड़ा दिल दिखाना चाहिए। मेरा साथ चाहिए तो सतीश यादव, प्रशांत सन्नी ओर बसपा- इनेलो उम्मीदवार विजय सोमाणी को आपस में मिलकर एक निर्णय लेना होगा। उसके साथ उनका खुला समर्थन रहेगा। भाजपा जिस घमंडी के सामने झुकी है उसका जवाब भी जनता देगी। 2019 में भी यही गलती दोहराई गई थी और आसानी से जीतने वाली सीट को गंवा दिया। उन्होंने कहा की जनता का प्यार ओर विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी राजनीतिक विरासत है।