उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक बिगड़ी तबीयत, AIIMS में भर्ती कराए गए

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के सीने में दर्द के बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक 73 साल के धनखड़ को डॉ. राजीव नारंग के अंडर में क्रिटिकल केयर यूनिट में ऐडमिट किया गया है। सूत्रों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है और उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रख रही है। उपराष्ट्रपति का हाल जानने के लिए स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा अस्पताल पहुंचे हैं।