केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल से मिले अरविंद यादव

मैट्रो बावल तक पहुंचेगी, यह पूरी तरह से तय है


वे कभी टिकट नही मांगते, हाईकमान बखूबी समझता है


रणघोष अपडेट. रेवाड़ी

प्रदेश भाजपा में अहम पदों पर रहे ओर राजनीति गहराई की समझ रखने वाले हरियाणा टूरिज्म के पूर्व चेयरमैन अरविंद यादव दिल्ली में केंद्रीय शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल से मिले। वार्तालाप में अहम मुददा मैट्रो परियोजना का रहा। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने विश्वास दिलाया है की यह मैट्रो धारूहेड़ा तक नही बावल तक पहले चरण में पूरी होने जा रही है। यह प्रक्रिया पहले से चल रही है। उनके पास क्षेत्र के लोगों की मांग पहले ही आ चुकी है।

अरविंद यादव ने कहा की केंद्रीय मंत्री मनोहलाल की कथनी करनी में कोई अंतर नही होता है। वे कहते है तो उसे करके छोड़ते हैं। क्षेत्र के लोगों ने कुछ माह पहले मैट्रो परियोजना को लेकर आदिती पैलेस से सकारात्मक आंदोलन शुरू किया था। उस समय एकसुर में मैट्रो को बावल तक लाने की बात कही थी जो अब पूरी होने जा रही है।

वे कभी टिकट नही मांगते, हाईकमान बखूबी समझता है

अरविंद यादव ने कहा की वे भाजपा के एक सिपाही तरह काम करते हैं। उनके लिए पार्टी मां की तरह है ओर मां से कभी मांगा नही जाता वह तो पहले से ही चिंता करके चलती है। भाजपा ने हमेशा उन्हें सम्मान देने में अग्रणी रखा है। इसलिए टिकट मिलने या नही मिलने की स्थिति में रूठना या मनाना उनकी कार्यशैली में शामिल नही है। रेवाड़ी सीट भाजपा के लिए अहम है। 2019 की गलती दुबारा नही होगी। ऐसा पूरा विश्वास है। भाजपा को तीसरी बार सत्ता में लाने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे।