संसद के बजट सत्र से सांसदों की हाजिरी को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब सांसदों को सदन के भीतर अपनी सीट पर बैठकर ही डिजिटल माध्यम से उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि सदन के बाहर रजिस्टर में साइन कर हाजिरी लगाने की व्यवस्था खत्म की जा रही है। यदि कोई सांसद देर से पहुंचता है और सदन स्थगित हो जाता है, तो उसकी उस दिन की हाजिरी नहीं मानी जाएगी और वेतन-भत्ते कटेंगे।
इसके साथ ही संसद की कार्यवाही में AI आधारित अनुवाद प्रणाली लागू की जा रही है, जिससे कार्यवाही की जानकारी तेजी से वेबसाइट पर उपलब्ध हो सकेगी।