भाजपा के पास कितना पैसा? चुनाव आयोग की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

ECI को सौंपी रिपोर्ट में सामने आया भाजपा के पास 12 हजार करोड़ से ज्यादा का फंड।


भारतीय जनता पार्टी ने निर्वाचन आयोग को सौंपी अपनी ऑडिट रिपोर्ट में वित्तीय स्थिति का पूरा ब्योरा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार पार्टी के पास 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कुल राशि है।

वित्त वर्ष 2024-25 में भाजपा को 6,125 करोड़ रुपये का चंदा प्राप्त हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में काफी अधिक है। पार्टी ने चुनाव प्रचार पर भी रिकॉर्ड खर्च किया, जिसमें विज्ञापन, हवाई यात्रा और रैलियां शामिल हैं।