ट्रंप का ‘बोर्ड ऑफ पीस’ क्या UN की जगह लेगा? जानिए संयुक्त राष्ट्र की रणनीति

ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस पर UN की प्रतिक्रिया, क्या यह संयुक्त राष्ट्र का विकल्प बनेगा?


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा गठित ‘बोर्ड ऑफ पीस’ को लेकर वैश्विक मंच पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसे कुछ विश्लेषक संयुक्त राष्ट्र के संभावित विकल्प के रूप में देख रहे हैं, हालांकि ट्रंप स्वयं UN को समाप्त करने के पक्ष में नहीं हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता ने कहा कि UN पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठनों के साथ सह-अस्तित्व में रहा है। ‘बोर्ड ऑफ पीस’ का वास्तविक स्वरूप सामने आने के बाद ही यह तय होगा कि UN उसके साथ किस प्रकार का संबंध रखेगा।

ट्रंप का दावा है कि उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल में कई युद्धों का समाधान कराया, जबकि UN प्रभावी भूमिका नहीं निभा पाया। इसी आधार पर उन्होंने नए मंच की जरूरत बताई।

रूस, भारत, पाकिस्तान, जर्मनी, फ्रांस समेत कई देशों को इस बोर्ड में शामिल होने का न्योता भेजा गया है। खबर है कि स्थायी सदस्यता के लिए भारी शुल्क भी प्रस्तावित है, जिससे यह मंच और विवादों में आ गया है।