रेवाड़ी दिल्ली मार्ग पर चौधरी फिलिंग स्टेशन पर इन्डियन आयल की तरफ से अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया। चौधरी फिलिंग स्टेशन की संचालिका महिला हैं और इस मौके पर पेट्रोल पंप पर तेल लेने आई सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया। इन्डियन आयल के क्षैत्रिय महा प्रबन्धक अजय यादव ने बताया कि इन्डियन आयल कि तरफ से महिलाओं को जागरूक करने के लिए हर साल उनको अनेक उपहार दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं का सम्मान सबसे जरूरी है। हम महिलाओं का सम्मान करेंगे तभी आगे बढेगे। आज भी अनेक महिलाओं को सम्मानित किया गया इस पर महिलाओं ने खुशी जाहिर की। इस अवसर पर क्षैत्रिय प्रबंधक अजय यादव, पम्प डीलर सुनीता बकल मैनेजर कालू राम रामबती पूजा ललिता व अनीता सहित काफी संख्या में स्कूटी व कार चालक महिलाएं उपस्थित रही।