महर्षि दयानंद सरस्वती ने अपना पूरा जीवन वेदों के मार्मिक सत्य को, वेदों की वैज्ञानिकता को और वेदों के सर्वहितकारी ज्ञान को संसार में प्रचारित करने हेतु अर्पित कर दिया। आधुनिक युग में वे सबसे बड़े वेदप्रचारक बनकर उभरे। महर्षि दयानंद सरस्वती ऐसे महामानव थे जिन्होंने न केवल अन्य सम्प्रदायों की अपूर्णताओं को ठोस तर्कों से उजागर किया बल्कि अपनी संस्कृति में भी पैठ बना चुके पाखंड को उखाड़ फेंका । उक्त विचार पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी निलेश मुदगल ने महाशिवरात्रि पर्व एवं ऋषि बोधोत्सव अवसर पर व्यक्त किए। महेंद्रगढ़ स्थित हुड़्डा पार्क प्रांगण में चल रहे 5 दिवसीय निशुल्क योग विज्ञान एवं ध्यान शिविर में दूसरे दिन साधको को मोटापा से उत्पन्न होने वाले रोगों एवं मोटापा में योग से होने वाले लाभोँ से अवगत कराया। इससे पूर्व भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुशीला देवी, महिला पतंजलि योग समिति खंड महेंद्रगढ़ प्रभारी सुनीता देवी एवं परमानन्द गर्ग ने दीप प्रज्वलन करके 5 दिवसीय योगशिविर के दूसरे दिन का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात योगशिक्षक निलेश मुदगल ने हल्के सूक्ष्म व्यायामों से अभ्यास की शुरुआत करके यौगिक जॉगिंग व सूर्य नमस्कार के 12 अभ्यास करवाए। मोटापा रोग में लाभकारी आहार शैली, दिनचर्या पर भी चर्चा की गई। साथ ही कपालभाती, अर्ध हलासन, पाद-वृत्तासन, द्वि-चक्रिकासन, चक्कीआसन आदि सहित अनेकों अभ्यास विधि-सावधानी-लाभ के साथ बताए व करवाए गए। निलेश मुदगल ने बताया कि महायोगी शिव से प्रेरणा लेकर हमें भी आपने जीवन में योग एवं ध्यान को प्रमझ स्थान देते हुए आध्यात्मिक उन्नति करनी चाहिए। आप जिस समाज में पैदा होते हैँ, जिस समाज में आपका पालन पोषण होता है, उसी समाज में फैली हुई कुरीतियों और पाखंडों के विरुद्ध खड़ा होना अत्यंत कठिन होता है । किन्तु समाज व राष्ट्र को उन्नत करने हेतु विरले साहसी विद्वान संत समय-समय पर इस कठिन कार्य को चुनौती मानकर स्वीकार करते हैँ । महर्षि दयानंद का नाम ऐसी सूची में अग्रणी है । उन्होंने पाखंड खंडिनी पताका लहराकर एक साथ वेदउद्धार का कार्य प्रारम्भ किया था । स्वादेशी व स्वराज्य का नारा देने वाले व इनके महत्त्व को समाज में समझाने वाले वें प्रथम व्यक्ति थे । महर्षि दयानंद सरस्वती का ह्रदय इतना करुणापूर्ण था कि उनकी हत्या हेतु उन्हें विष देने वाले व्यक्ति की जान बचाने हेतु भी उन्होंने भरसक प्रयास किए । इस अवसर पर एडवोकेट अजनेश यादव, वरिष्ठ लेक्चरर लालसिंह यादव, सतबीर सिसोठिया, सुनीता शर्मा, राजकौर यादव, अनीता पहल, दिनेश बवानिया, परिष्कार अकेडमी के कोच एवं समस्त छात्र उपस्थित रहे।

महर्षि दयानंद सरस्वती ने अपना पूरा जीवन वेदों के मार्मिक सत्य को, वेदों की वैज्ञानिकता को…

प्रवासी मजदूर आगमन के साथ ही सरसों की कटाई शुरू

कनीना क्षेत्र में पहली बार देखने में आया है कि महाशिव रात्री पर्व के समीप सरसों…

महाशिवरात्री पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

-पुलिस कर्मचारियों मुस्तैदी से कोई अप्रिय घटना नहीं -ड्यूटी मैजस्ट्रेट सत्यपाल यादव व डीएसपी ने स्वयं…

पशु प्रेम की मिसाल, मौत के बाद किया अंतिम संस्कार

जहां एक ओर शहरों में लावारिश पशुओं से लोग परेशान दिखते हैं। वहीं दूसरी ओर कस्बे…

कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव से जनता का जेजेपी-आज़ाद विधायकों पर से विश्वास हटा-बियानी

कांग्रेस ने सड़क से संसद तक लड़ी किसानों की लड़ाई-बियानी सदन में नहीं तो जनता की…

नई शिक्षा नीति 2020 : नए भारत का निर्माण

शिक्षा किसी भी समाज में निरंतर एवं सर्वदा चलते रहने वाली सामाजिक प्रक्रिया होती है। जिससे मनुष्य…

यूथ फ़ॉर स्वराज द्वारा यूआईएलएस के छात्रों के साथ मिल सौपा गया माँग पत्र

मंगलवार को यूथ फ़ॉर स्वराज द्वारा पंजाब विश्विद्यालय के यूआईएलएस को खोलने की माँग कर रहे…

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेरणा विकास समिति जाटूसाना ने मनाया महिला दिवस

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेरणा विकास समिति जाटूसाना ने गांव जाटूसाना में भारती महिला ग्राम संगठन…

जेईई 2021 में फिर से छाया रहा “आकाश”

सोमवार देर रात जेईई:2021 के 23 फरवरी से 26 फरवरी के बीच हुई परीक्षा के परिणाम…

सदन में डिप्टी सीएम ने किसानों को दिलाया विश्वास

– हमारे होते मंडियां न कमजोर होंगी, न खत्म – दुष्यंत चौटाला – उपमुख्यमंत्री का कांग्रेसियों…

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय चण्डीगढ़ में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय चण्डीगढ़ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।…

रोज ही महिला दिवस है : सुनीता दुग्गल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बेटीयों के सम्मान को लिए अभूतपूर्व  निर्णय हरियाणा कला परिषद के कार्यक्रम…

आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाये :- एसडीएम

नव नियुक्त एसडीएम दिनेश कुमार ने ली अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक स्टाफ ने फुलों का…

विज्ञान प्रदर्शनी का हकेवि कुलसचिव ने किया उद्घाटन

-विद्यार्थियों ने जनउपयोगी मॉडल्स किए प्रस्तुत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जांट, महेंद्रगढ़ में विद्यालय स्तर पर…

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हुआ कवि सम्मेलन एवं प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह का आयोजन

 बुड़ौली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती के…

एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया पे शकुंतला को सम्मानित किया

सामाजिक कार्य करने पर कस्बा निवासी शकुन्तला प्रजापति पत्नी अजीत सिंह प्रजापति को मशहुर फिल्म अभिनेता…

मंगलवार को राता स्कूल में महिलाओं को सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए पढ़ाई के साथ हुए कार्यक्रम

 राता राजकीय स्कूल में महिला दिवस के मौके पर छात्रा एकता ने कार्यवाहक प्राचार्य की जिम्मेवारी…

अटेली विधायक सीताराम यादव ने सदन में अटेली तहसील को उपमंडल का दर्जा देने का मुद्दा उठाया

मंडी अटेली अटेली विधायक सीताराम यादव ने मंगलवार को विधानसभा के बजट सत्र के प्रश्न काल…

जल्द से जल्द पूरा करवाएं निर्माण कार्य :- उपायुक्त

उपायुक्त धर्मेन्द्र सिंह ने मंगलवार को सिवाह स्थित नवनिर्माणाधीन बस स्टैण्ड और खेल स्टेडियम का निरीक्षण…